अपडेटेड 10 March 2024 at 23:42 IST
28 साल का अनुभव... BOB में दी सेवा, ब्रजेश कुमार अब बने इंडियन बैंक के नए कार्यकारी निदेशक
केंद्र सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। बैंक ने रविवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

Brajesh Kumar Singh New Executive Director Of Indian Bank: केंद्र सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। बैंक ने रविवार को यह जानकारी दी। सिंह इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।
इंडियन बैंक (Indian Bank) ने रविवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "...केंद्र सरकार ने नौ मार्च, 2024 की अधिसूचना संख्या 4/1(8) के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह (Brajesh Kumar Singh) को तीन साल के लिए इंडियन बैंक का कार्यकारी निदेशक बनाया है।" इलाहाबाद कृषि संस्थान से कृषि स्नातक सिंह के पास बैंकिंग क्षेत्र में 28 वर्ष से अधिक का अनुभव है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 23:31 IST