Parliament Attack 2001: संसद पर आतंकी हमले की 24वीं बरसी; PM मोदी, शाह समेत इन नेताओं ने शहीदों को किया नमन

संसद पर हमले की 24वीं बरसी पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Pays Tribute to Security Personnel Killed in 2001 Parliament Attack
PM Modi Pays Tribute to Security Personnel Killed in 2001 Parliament Attack | Image: ANI

Parliament Attack 2001: 13 दिसंबर 2001... भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। इस दिन भारत की संप्रभुता के प्रतीक भारतीय संसद पर आतंकी हमला हुआ था। आज संसद पर हमले की 24वीं बरसी है। देश उन वीर सपूतों को याद कर रहा है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों से लोहा लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जान लें कि आज ही के दिन पांच आतंकियों ने लोकतंत्र के मंदिर पर हमले का दुस्साहस दिखाया था, तब हमारे बहादुर जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने सभी पांच आतंकियों को मार गिराया था। इसी हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी। ये हमला लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकी ग्रुप के आंतकवादियों ने किया था।

PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस हमले में मारे गए इन्हीं 9 लोगों को पीएम मोदी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘इस दिन, हमारा देश उन लोगों को याद करता है जिन्होंने 2001 में हमारी संसद पर हुए भयानक हमले के दौरान अपनी जान दे दी थी। गंभीर खतरे का सामना करते हुए, उनकी हिम्मत, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति अटूट भावना कमाल की थी। भारत उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा।’

आतंकी हमले को जज्बे से किया नाकाम- शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा, 'आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षा बलों के उस अदम्य शौर्य और साहस को फिर से स्मरण करने का दिन है, जब वर्ष 2001 में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को उन्होंने अपने जज्बे से नाकाम किया। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूं। यह राष्ट्र वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।'

Advertisement

अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि- सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ''लोकतंत्र के मंदिर' भारत के संसद भवन पर आज ही के दिन वर्ष 2001 में हुआ कायराना आतंकी हमला राष्ट्र की स्वायत्तता, स्वाभिमान और लोकशक्ति पर नृशंस आघात था। इस हृदय विदारक घटना में अपने प्राणों की आहुति देकर संसद की गरिमा और राष्ट्र की रक्षा करने वाले अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। जय हिंद!'

भारत ये बलिदान हमेशा याद रखेगा- राहुल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘संसद भवन पर 2001 में हुए दुस्साहसी आतंकवादी हमले के दौरान देश के सम्मान की रक्षा करने वाले शहीद जवानों को कोटि कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। भारत आपका यह बलिदान हमेशा याद रखेगा और इससे देश प्रेम की प्रेरणा लेता रहेगा।’

Advertisement

देश हमेशा ऋणी रहेगा- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘भारतीय संसद पर आज ही के दिन हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। देश के गौरव की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों और उनके परिवारों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। सादर नमन।’

सर्वोच्च बलिदान को याद रखा जाएगा- रिजिजू 

वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, '13 दिसंबर, 2001 को संसद हमले में हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा में उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।'

यह भी पढ़ें: 13 December 2001 Parliament Attack: 45 मिनट तक गूंजती रहीं गोलियां, 9 जांबाजों की शहादत... आज भी डरा देती है संसद भवन की वो शाम; पूरी कहानी
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड