पाकिस्तान से रिहा किये गये 22 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा गया

पाकिस्तान की कराची जेल में बंद रहे भारत के 22 मछुआरों को शनिवार को रिहा कर वापस स्वदेश भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
22 Indian fishermen released from Pakistan were sent home
22 Indian fishermen released from Pakistan were sent home | Image: PTI

पाकिस्तान की कराची जेल में बंद रहे भारत के 22 मछुआरों को शनिवार को रिहा कर वापस स्वदेश भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिहा किये गये मछुआरों को यहां के निकट वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

रिहा किये गये भारतीय मछुआरों को ‘ईदी फाउंडेशन’ द्वारा संचालित एक विशेष बस के जरिए कराची से लाहौर लाया गया था। ‘ईदी फाउंडेशन’ के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ईदी फाउंडेशन ने प्रत्येक भारतीय मछुआरे को 5,000 पाकिस्तानी रुपये, भोजन और उपहार दिए हैं।’’

कराची से रिहा किये गये भारतीय मछुआरों में भूपत, माला, कृष्ण, खलाफ, मोहन, आसिफ, अशोक, अकबर, लखमन, मोजी, दीपक, राम, हरि, टपू, सुरेश, विजय, मनोज कुमार, वीनू, महेश, सुभाष, संजय और सेलेंद्र शामिल हैं।

इससे पहले दिन में, मलीर (कराची) जेल अधीक्षक अरशद शाह ने संवाददाताओं को बताया था कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। दरअसल, दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री सीमाओं को पार कर एक-दूसरे के जल क्षेत्र में घुस जाते हैं जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Advertisement

‘ईदी फाउंडेशन’ के अध्यक्ष फैसल ईदी ने भारत और पाकिस्तान दोनों से आग्रह किया कि वे गलती से समुद्री सीमा पार करने वाले मछुआरों के प्रति अधिक करुणापूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं। दोनों देशों के बीच एक जनवरी को आदान-प्रदान की गई कैदियों की सूची के अनुसार, पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी हैं जिसमें 217 मछुआरे हैं।

वहीं, भारत द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार, भारतीय जेलों में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 81 मछुआरे हैं। लोकसभा में विदेश मंत्रालय की ओर से 12 दिसंबर, 2024 को दिए गए जवाब में बताया गया था कि 2014 से अब तक कुल 2639 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है।

Advertisement

फैसल ईदी ने लंबी अवधि तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को उजागर किया तथा सजा पूरी होने के बाद उनकी तत्काल रिहाई तथा शीघ्र वापसी का आह्वान किया।

पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाते हैं, जहां भारतीय अधिकारी आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी वापसी की व्यवस्था करते हैं। इसी तरह, भारतीय अधिकारी पाकिस्तानी मछुआरों को वाघा सीमा पर पहुंचाते हैं, जहां पाकिस्तानी अधिकारी उनकी वापसी की व्यवस्था करते हैं।

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड