अपडेटेड 20 April 2024 at 09:38 IST

बैतूल में बस पलटने से पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल

Betul: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तड़के एक बस के पलट जाने से उसमें सवार पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
bus accident
बैतूल में बस पलटी | Image: PTI/representative

Betul: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तड़के एक बस के पलट जाने से उसमें सवार पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये जवान चुनावी ड्यूटी करने के बाद राज्य में अपने गृह जिले राजगढ़ लौट रहे थे, तभी भोपाल-बैतूल राजमार्ग पर बरेठा घाट के पास उनकी बस पलट गई।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) शालिनी परस्ते ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब चार बजे हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘बस में कुल 40 जवान सवार थे जिनमें से पांच पुलिसकर्मी और बाकी होम गार्ड के जवान थे। ये जवान छिंदवाड़ा में चुनावी ड्यूटी करने के बाद राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस पलट गई।’’

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ कर्मियों का इलाज बैतूल के जिला अस्पताल में किया जा रहा है और मामूली रूप से घायल कर्मियों का उपचार शाहपुर अस्पताल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रास्ते में आए एक ट्रक से टकराने से बचने के क्रम में बस पलट गई।

Advertisement

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 April 2024 at 09:38 IST