एक विवाह ऐसा भी, दहेज में 31 लाख और 21 लाख रुपये देख दूल्हे ने कहा- पैसा नहीं, सिर्फ दुल्हन चाहिए...
Dowry: दहेज प्रताड़ना के बारे में तो आप हर रोज खबरें सुनते और पढ़ते होंगे, लेकिन दो ऐसी खबरें आई हैं जहां एक दूल्हा पक्ष दहेज के 21 लाख रुपये लौटा देता है, तो दूसरी खबर में भी 31 लाख रुपये लौटा देता है।
- भारत
- 2 min read
Dowry: दहेज प्रताड़ना की खबरें आजकल हर दिन देखने और सुनने को मिलती रहती हैं। कभी खबर आती है कि दहेज न मिलने पर किसी लड़की की शादी टूट गई, तो कहीं से खबर आती है कि दहेज के लिए लड़के वाले ने लड़की को जान से मार दिया।
लेकिन ऐसी बहुत कम ही खबरें आती हैं, जब कोई दूल्हा पक्ष दहेज में मिले रुपयों को लौटा देता है। मुजफ्फरनगर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दूल्हे ने दहेज में मिले 31 लाख रुपए लौटा दिए हैं। दूसरा मामला दिल्ली का है, जहां दूल्हे ने सगाई में मिला 21 लाख रुपये का चेक लड़की पक्ष को लौटा दिया। इन दोनों ही खबरों ने समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ एक बड़ी मिसाल कायम की है।
दहेज में मिले 31 लाख रुपये लौटाए
सबसे पहले बात कर लेते हैं मुजफ्फरनगर की, यहां अवधेश ने अपनी शादी में मिले दहेज के 31 लाख रुपये लेने से मना कर दिया। अवधेश ने बताया कि मैं किसी और की मेहनत की कमाई नहीं ले सकता था। दूल्हे 31 लाख रुपये का दहेज ठुकरा दिया और सिर्फ 1 रुपए का शगुन स्वीकार कर लिया। तस्वीर में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा हाथ जोड़कर बोल रहा है कि ये रकम हमें नहीं चाहिए।
दहेज में मिले 21 लाख रुपए का चेक लौटाए
मुजफ्फरनगर के तर्ज पर एक और खबर सामने आई है, जहां दूल्हे ने सगाई में मिला 21 लाख रुपये का चेक लौटा दिया। वर पक्ष ने 21 लाख का चेक यह बोलकर लौटा देता है कि "आप हमें बेटी दे रहे हैं, इससे बड़ा कोई सम्मान हो नहीं सकता है।" यह खबर दिल्ली की बताई जा रही है। बड़ौत के रक्षित राणा की सगाई दिल्ली की दिव्या से हुई है। दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को 21 लाख का चेक दे रहे थे, लेकिन उन्होंने लेने से माना कर दिया।
Advertisement
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
मुजफ्फरनगर का मामला हो या दिल्ली का। ये दोनों ही वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग दोनों दूल्हे पक्ष की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह सच है कि आज के समय में दहेज प्रताड़ना जैसी खबरों के बीच ऐसी खबरों का आना समाज के लिए एक बड़ी मिसाल है।