'औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को देंगे 21 लाख का इनाम', महाराष्ट्र में बवाल के बीच किसने कर डाला ये बड़ा ऐलान

मथुरा के श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने ऐलान किया है कि वो औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को इमान देंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aurangzeb Tomb Controversy
Aurangzeb Tomb Controversy | Image: Republic

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में क्रूर मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन इसको हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इसी बीच मथुरा के श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने ऐलान किया है कि वो औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को इमान देंगे। दिनेश फलाहारी ने कहा कि ऐसा करने वाले को 21 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। बतादें कि दिनेश फलाहारी श्रीकृष्ण जन्म भूमि बनाम शाही ईदगाह के पक्षकार हैं।

औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में प्रदर्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

शिवाजी महाराज और औरंगजेब में फर्क नहीं जानने वाले स्कूल जाएं- मिलिंद देवड़ा

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने औरंगजेब की कब्र को लेकर उठे विवाद पर कहा कि अगर  कुछ लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज और औरंगजेब में फर्क नहीं पता तो उन्हें स्कूल वापस जाना चाहिए। लोगों को शिवसेना (UBT) जैसी पार्टियों से कोई उम्मीद नहीं है और लोगों ने उन्हें दो बार सबक सिखाया है। इन पार्टियों को इसलिए खारिज किया जाता है क्योंकि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया।

Advertisement

औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा बढ़ाई गई

छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब के मकबरे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राज्य सरकार से मांग की है कि औरंगजेब के मकबरे को हटाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'मर जाऊंगा मगर...', वक्फ पर तकरार, मुस्लिमों के विरोध के बीच पहुंचा सचिन

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड