छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल रोधी अभियान के दौरान हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
security forces recovered bodies of 10 Naxalites in Sukma
2 नक्सली ढेर | Image: ANI/File

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल रोधी अभियान के दौरान हुई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। जनवरी में छत्तीसगढ़ में हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं। सुरक्षाकर्मियों ने 16 जनवरी को एक बड़े अभियान के तहत बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि 2024 में छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने कुल 219 नक्सलियों को मार गिराया है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड