'कार को बम से उड़ा देंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में 2 गिरफ्तार

एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों को मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। मामले में अब पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Eknath Shinde
Eknath Shinde | Image: PTI

Eknath Shinde Death Threat: मुंबई पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के सिलसिले में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) के रूप में हुई है। दोनों जिले के देउलगांव राजा के देउलगांव माही इलाके के निवासी हैं।

एक अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल बृहस्पतिवार को महानगर के गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों को मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। 

गोरेगांव पुलिस थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) - आपराधिक धमकी और 353(2) - सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देने के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने भी जांच शुरू की और मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम बुलढाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से इस अपराध में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुंबई लाया जा रहा है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: UP: महाकुंभ के पवित्र जल में कैदी भी लगाएंगे डुबकी, यूपी की सभी जेलों में किए गए खास बंदोबस्त

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड