Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, बांदीपुरा के हाजन इलाके से पकड़े गए दोनों

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी बीच बांदीपुरा से पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के दो मददगारों को पकड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pahalgam Attack
Pahalgam Attack | Image: PTI

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी बीच बांदीपुरा से पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के दो मददगारों (OGW) को पकड़ा गया है। इन दोनों की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों मददगार बांदीपुरा के हाजन इलाके से पकड़े गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घाटी के अलग-अलग इलाकों से सुरक्षाबलों ने 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों में ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोग हैं। दक्षिण कश्मीर में 250 से अधिक OGW को हिरासत में लिया है। इन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र की बैसरन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। यह घटना अपने क्रूरता और निर्दयता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है, क्योंकि इस हमले का शिकार बने निहत्थे और निर्दोष पर्यटक वे लोग जो कश्मीर की खूबसूरती देखने आए थे। बैसरन घाटी, जिसे 'मिनी स्विट्ज़रलैंड' के नाम से भी जाना जाता है, हरे-भरे मैदानों, ऊंची-नीची पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इसी शांत प्राकृतिक सौंदर्य के बीच अचानक गोलियों और विस्फोटों की आवाज़ें गूंज उठीं। आतंकियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला करते हुए 26 लोगों की जान ले ली जिनमें अधिकांश टूरिस्ट थे और छुट्टियां मनाने आए थे। इसके पीछे आतंकियों की रणनीति मानी जा रही है जैसी रणनीति उन्होंने कारगिल हमले के समय अपनाई थी।

Advertisement

PM आवास पर CCS की बैठक में ताबड़तोड़ बड़े फैसले

  • सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जब तक कि पाकिस्तान बॉर्डर पार से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता है।
  • अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जो लोग बॉर्डर से आए हैं वो 1 मई तक वापस जा सकते हैं।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सार्क बीजा के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं वो 48 घंटे के अंदर देश छोड़ दें।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
  • भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack:नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा कि सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
 

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड