ओडिशा में चक्रवात और बारिश से 1.75 लाख एकड़ फसल बर्बाद, 2.80 लाख एकड़ जलमग्न: सरकार

ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ और बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर उपजी फसलें नष्ट हो जाने तथा 2.80 लाख एकड़ भूमि जलमग्न हो जाने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Dana Alert in West Bengal
Cyclone Dana Alert in West Bengal | Image: PTI

Dana Cyclone: ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ और बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर उपजी फसलें नष्ट हो जाने तथा 2.80 लाख एकड़ भूमि जलमग्न हो जाने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को चक्रवात के कारण फसल के नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद पाधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण 1,75,000 एकड़ (69,995 हेक्टेयर) भूमि पर फैली फसल के नष्ट हो जाने की आशंका है। अनुमानित रूप से 2,80,000 एकड़ (1,12,310 हेक्टेयर) भूमि पर उपजी फसल के जलमग्न होने का संदेह है।’’

उन्होंने कहा, “हमने कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजस्व विभाग के सहकर्मियों के साथ मिलकर जिलाधिकारियों की निगरानी में दल बनाकर फसल नुकसान (33 प्रतिशत से अधिक और उससे अधिक) का आकलन करें और उसकी गणना करें।”

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार रात एक समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि कृषि क्षेत्र में हुए नुकसान का अंतिम अनुमान विस्तृत रिपोर्ट से पता चलेगा, जिसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजे पर फैसला करेगी। उन्होंने बताया कि लगभग आठ लाख लोगों को चक्रवात से बचाने के लिए स्थापित किए गए आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है तथा मौसम में सुधार होने पर लोग अपने घर वापस जा सकते हैं।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के कारण करीब 22.42 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अधिकारी के अनुसार, इनमें से 14.8 लाख घरों में शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि शेष घरों में शनिवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Odisha Cyclonic: ओडिशा के तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी हुई: IMD | Republic Bharat

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड