Updated April 27th, 2024 at 18:53 IST

इंडिगो विमान में सवार थे 170 लोग, अचानक लैंडिंग गियर में आ गई खराबी; जानिए फिर क्या हुआ

Delhi News: अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर को लैंडिंग गियर में खराबी पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया।

IndiGo | Image:PTI/File
Advertisement

Delhi News: अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर को लैंडिंग गियर में खराबी पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर लगभग 12.40 बजे सुरक्षित उतर आया। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे।

Advertisement

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का जरूरी निरीक्षण किया जा रहा है, और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग गियर में खराबी आने के बाद विमान को लौटना पड़ा और उड़ान के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान भरने के बाद पायलट को तकनीकी खामी दिखने पर विमान दिल्ली लौट आया।

ये भी पढ़ेंः बवंडर से थर्राया अमेरिका! नेब्रास्का में तांडव मचाते दिखा तूफान, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं इमारतें

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 27th, 2024 at 18:53 IST

Whatsapp logo