अपडेटेड 21 February 2025 at 11:30 IST
मणिपुर के चार जिलों से 17 उग्रवादी गिरफ्तार, 27 कारतूस, 3 वॉकी-टॉकी सेट और सेना की वर्दी जब्त
मणिपुर के चार जिलों से पिछले 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 2 min read

मणिपुर के चार जिलों से पिछले 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलेई यावोल कन्ना लुप’ (केवाईकेएल) के 13 उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कियाम लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।
बयान में बताया गया कि कुल 27 कारतूस, तीन ‘वॉकी-टॉकी सेट’, सेना की वर्दी और अन्य सामान भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को विस्तृत जांच के लिए इंफाल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी)’ के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्वी जिले के नगारियान चिंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के नगाईखोंग खुल्लेन इलाके से ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती)’ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।
Advertisement
पुलिस ने जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल काकचिंग जिले के काकचिंग सुमक लेईकाई इलाके से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के फेडिंगा से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2025 at 11:30 IST