अपडेटेड 19 January 2024 at 18:08 IST

Republic Day 2024 की परेड में 16 राज्यों की झांकियों को मौका, बनी तीन साल की नई योजना

Republic Day 2024: परेड में होने वाली झांकियों के लिए तीन साल की योजना तैयार की गई है, जिससे इस अवधि में सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व का मौका मिल सके।

Follow : Google News Icon  
Republic Day 2024 Parade
गणतंत्र दिवस 2024 परेड में 16 राज्यों को मिलेगा मौका | Image: PTI

Republic day 2024: 26 जनवरी नजदीक आ रहा हैं। देश में 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां अपने अंतिम रूप में हैं। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के इंतेजाम कड़े कर दिए गए हैं।

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में विभिन्न राज्यों की झांकी को शामिल किया जाता है। इस बार भी अलग-अलग राज्यों की झांकियों का परेड में प्रदर्शन होगा। परेड में होने वाली झांकियों के लिए तीन साल की योजना तैयार की गई है, जिससे इस अवधि में सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व का मौका मिल सके।

'इस बार 16 राज्यों का झांकी के लिए हुआ चयन'

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान के अनुसार सभी राज्यों को एक समान दर्जा प्राप्त है। हमने इस साल हमने 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का चयन किया है। अगले वर्ष हम यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बाकी 14 राज्यों और कई केंद्र शासित प्रदेशों को भी गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए। इन 2 सालों से छूटे हुए राज्यों को फिर शामिल किया जाएगा और इसके बाद एक नया चक्र शुरू होगा।"

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, ऐसे लगभग 30 कार्यक्रम हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर वे लोग हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने न केवल सरकार से लाभ का उपयोग किया है बल्कि इसके शीर्ष पर भी आए हैं। वे पीएम के सामने बैठकर परेड देखेंगे।''

Advertisement

झांकियों के लिए बनी तीन साल की योजना

गौरतलब है कि लगभग हर साल राज्यों की झांकियों के चयन पर बहस देखने को मिलती है। कई राज्यों की ओर से भेदभाव का आरोप लगाया जाता है। इस बहस को खत्म करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इससे हर राज्य की परेड में झांकी निकालने का मौका मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: 2024 के गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाओं की होगी भागीदारी, महिला सशक्तिकरण का दिखेगा जलवा

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 19 January 2024 at 18:08 IST