दिल्ली में केजरीवाल को दूसरा सबसे बड़ा झटका, पार्टी के दो फाड़; 15 AAP पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई अलग पार्टी

दिल्ली में एक नाटकीय राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी। चौंकाने वाली बात है कि इन 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर अलग गुट बनाने की भी घोषणा कर दी।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal and Mukesh Goel
अरविंद केजरीवाल और मुकेश गोयल | Image: Facebook

Delhi AAP: हालिया दिल्ली के विधानसभा चुनावों में हारी आम आदमी पार्टी के भीतर बगावत की शुरुआत हो चुकी है। एक नाटकीय राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी। चौंकाने वाली बात है कि इन 15  पार्षदों ने इस्तीफा देकर अलग गुट बनाने की भी घोषणा कर दी।

बागियों में मुकेश गोयल भी शामिल हैं, जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सदन के नेता का अहम पद संभाल रहे थे। उनके जाने को पार्टी के नगर निकाय रैंक में सबसे महत्वपूर्ण आंतरिक दरारों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। गोयल के नेतृत्व में पार्षदों ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में BJP से मिली हार के बाद ये घटनाक्रम दिल्ली में पार्टी के लिए एक नया झटका है।

मुकेश गोयल ने क्या आरोप लगाए?

मुकेश गोयल कहते हैं, 'करीब 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया है। सत्ता में होने के बावजूद हम दिल्ली की जनता की सेवा के लिए काम नहीं कर सके। अंदरूनी कलह के कारण हम काम नहीं कर सके।'

AAP से इस्तीफा देने पर पार्टी पार्षद हिमानी जैन कहती हैं, ‘हमने नई पार्टी बनाई है, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हमने आप से इस्तीफ़ा दे दिया है। पिछले ढाई साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया। हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं। और भी शामिल हो सकते हैं।’

Advertisement

बागी मुकेश गोयल कौन हैं?

इस साल की शुरुआत में फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मुकेश गोयल ने आप उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए थे। ये नेता पिछले नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 25 साल तक नगर निगम पार्षद रहे गोयल 2021 में कांग्रेस से AAP में शामिल हुए।

यह भी पढे़ं: एक दिन की बात 21 दिन कैसे रुकी रही? बीएसएफ जवान को यातना देता रहा पाकिस्तान

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड