INDIA Bloc Rally: 250 सीसीटीवी कैमरे, 4 हजार से ज्‍यादा पुलिसकर्मी और 14 सिक्‍योरिटी जोन...विपक्ष की रैली के लिए दिल्‍ली पुलिस की ऐसी है तैयारी

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। राजबीर ने जानकारी दी कि स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी सहायता के लिए मौजूद रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
14 security zones, 4,000 cops, 250 cameras: Delhi police gears up for INDIA bloc rally
250 सीसीटीवी कैमरे, 4 हजार से ज्‍यादा पुलिसकर्मी और 14 सिक्‍योरिटी जोन...विपक्ष की रैली के लिए दिल्‍ली पुलिस की ऐसी है तैयारी | Image: X

रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। INDI गठबंधन की ओर से इस रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस के पास 70 हजार लोगों के आने का ही इंटेलिजेंस इनपुट है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता इस रैली में शामिल होने वाले हैं।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त ला एंड आर्डर देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे। आपको बता दें कि इस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी, यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। इस विशाल आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है।

250 सीसीटीवी कैमरे, उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। राजबीर ने जानकारी दी कि स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी सहायता के लिए मौजूद रहेगा। पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस आयोजकों के साथ लगातार संपर्क में है।

Advertisement

उन्‍होंने बताया कि  पुलिस का मुख्य ध्यान उन असामाजिक तत्वों पर है जो रैली को बाधित करने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस इस पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है। रैली स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी सुरक्षा में सहयोग देगा। करीब 200 से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाकर पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

कार्यक्रम स्थल पर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी

Advertisement

मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी। रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे।

कई रास्तों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया जाएगा। लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें- कपड़े उतार हुए नग्न, गालीगलौज, मारपीट...कानपुर में बीच सड़क किन्नरों का तांडव; पुलिसवाले को मारी लात और फाड़ दी वर्दी; VIDEO आया सामने
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड