BIG BREAKING: खानपुर फायरिंग मामले में कुंवर प्रणव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, CJM कोर्ट का फैसला

खानपुर गोलीबारी के आरोपी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Follow : Google News Icon  
14 days judicial custody to Kunwar Pranav Singh
14 days judicial custody to Kunwar Pranav Singh | Image: x/ @PranavChampion

BIG BREAKING: उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पर गोलीबारी के आरोपी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कल विधायक के दफ्तर पर गोलीबारी के बाद पुलिस ने प्रणव चैंपियन को गिरफ्तार किया था।

खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुई गोलीबारी के बीच हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने इस मामले में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में किसी भी तरह की गुंडई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दोनों नेताओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है और सख्त एक्शन लेते हुए दोनों नेताओं के शस्त्र लाइसेंस भी कैंसिल कर दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों नेताओं की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। इनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी आज से पुलिस लाइन में वापस बुला लिए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

रविवार (26 जनवरी) को खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हंगामा किया और तोड़ फोड़ की। इस दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारियों के साथ भी पूर्व विधायक ने मारपीट की और गाली-गलौज की। पूर्व विधायक चैंपियन का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उमेश कुमार के कार्यालय पर बाहर से कई राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस बात की जानकारी जैसे ही उमेश कुमार को मिली वो अपने कार्यालय पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देकर एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद देहरादून से पूर्व विधायक को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

Advertisement

चैंपियन की पत्नी देव्यानी ने उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

वहीं एक और मामले में उमेश कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई ये एफआईआर पूर्व विधायक चैंपियन प्रणव की पत्नी देव्यानी रानी ने करवाई। देव्यानी ने रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। पूर्व विधायक की पत्नी देव्यानी ने उमेश कुमार पर आरोप लगाए हैं कि शनिवार रात 9 बजे के करीब उमेश कुमार कुछ गाड़ियों में बदमाशों के साथ उनके घर आए और उनसे अभद्रता और गाली गलौज की। इस दौरान उमेश कुमार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: MLA उमेश शर्मा के दफ्तर पर गोलियों के निशान, पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने हथियारबंद समर्थकों के साथ की थी अंधाधुन गोलीबारी

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड