पिछले दो वर्षों में पंजीकृत हुईं 12,957 नई सहकारी समितियां: अमित शाह

अमित शाह ने लोकसभा को बताया कि पिछले 2 वर्षों में देश भर में कुल 12,957 नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Union Home Minister Amit Shah
Union Home Minister Amit Shah | Image: Sansad TV

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले दो वर्षों में देश भर में कुल 12,957 नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं।

शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने फरवरी, 2023 में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को प्रगाढ़ करने की योजना को मंजूरी दी थी।

इस योजना में पांच साल की अवधि में देश की सभी पंचायतों/गांवों को कवर करते हुए नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (एम-पैक्स), डेयरी, मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना शामिल है।

Advertisement

शाह ने बताया कि कि राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के अनुसार, 27 जनवरी, 2025 तक देश भर में कुल 12,957 नए पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से राजस्थान में 1,995, ओडिशा में 1,535, उत्तर प्रदेश में 1,464 और जम्मू-कश्मीर में 1,118 नई सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन... क्या है Atal Canteen Yojana?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड