अपडेटेड 11 July 2024 at 09:44 IST

11 जुलाई : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके

पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था

Follow : Google News Icon  
history
आज का इतिहास | Image: Freepik

पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था, जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई।

मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई, 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग घायल हुए थे। इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।

देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

Advertisement

1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।

Advertisement

1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।

1989 : 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत।

1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।

1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।

2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।

2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 11 July 2024 at 09:44 IST