एक अप्रैल : भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना का दिन, अमेरिका में एप्पल कंपनी की स्थापना

दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल कंपनी की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा।

Follow : Google News Icon  
RBI Likely to Cut Interest Rates After Two Years
RBI | Image: Pixabay

दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल कंपनी की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा।

भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

अमेरिकी कंपनी एप्पल की बात करें तो यह परीकथा जैसी लगती है। एक अप्रैल 1976 को कैलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनीक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल इंक की स्थापना की। शुरू में इसके नाम में कंप्यूटर शब्द भी जोड़ा गया था, लेकिन नौ जनवरी 2007 को इसके नाम से कंप्यूटर शब्द हटा लिया गया और स्टीव जॉब्स ने पहला आई फोन बाजार में उतारा। राजस्व के हिसाब से एक समय एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बनी और फोन निर्माण के क्षेत्र में भी इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

देश-दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

Advertisement

1582 : फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

1869 : एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।

1882 : डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरूआत।

1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1935 : इंडियन पोस्टल ऑर्डर की शुरूआत।

1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना।

1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।

1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।

1956 : कंपनीज एक्ट को लागू किया गया।

1973 : भारत के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत।

1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की।

1978 : भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरूआत।

1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।

1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरूआत।

2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।

2010 : प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ ही देश में 15वीं जनगणना का काम शुरू हुआ।

2021: अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2022 : राज्यसभा में 1990 के बाद सौ का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बनी भाजपा। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड