अपडेटेड 30 July 2023 at 16:48 IST
अमित शाह का UPA पर हमला, बोले- 'पाकिस्तान से आलिया, मालिया जमालिया आकर आतंकी हमले कर निकल जाते थे'
मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनावी रण का बिगुल फूंक दिया है। आज अमित शाह मध्य प्रदेश पहुंचे और UPA पर जोरदार हमला किया।
- भारत
- 2 min read

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश पहुंचे। गृहमंत्री शाह ने इंदौर में भगवान परशुराम के जन्मस्थल पर पूजा-अर्चना की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।
खबर में आगे पढ़ें:
- भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
- मध्य प्रदेश पहुंचे अमित शाह
- अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में अमित शाह ने कहा, "मोदी-मोदी के नारे विदेश में लग रहे हैं। वो नारे नरेंद्र मोदी के लिए नहीं, बीजेपी के लिए नहीं, ये मोदी-मोदी के नारे मध्यप्रदेश और भारत की जनता के सम्मान में लग रहे हैं। मोदी जी ने हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने का काम किया।"
अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, "जब सोनिया, मनमोहन की सरकार थी, आए दिन पाकिस्तान से जमालिया आते थे, धमाके करके चले जाते थे। केंद्र की सरकार उफ तक नहीं करती थी। तब केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। इसी तरह, पाकिस्तान ने उरी और पुलवामा पर हमला किया लेकिन वे भूल गए कि यह यूपीए सरकार नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है।"
Advertisement
20 दिन में तीसरी बार MP दौरे पर गृह मंत्री शाह
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही महीने बचे हैं। लिहाजा, राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गृहमंत्री शाह आज एक बार फिर MP दौरे पर आए। आज वो यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं उन्होंने इंदौर में बूथ कार्यकर्ता के कार्यक्रम में शामिल होकर उनमें चुनाव के लिए जोश भरा और जीत का मंत्र दिया। मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही है। दिल्ली से तमाम बड़े केंद्रीय मंत्री MP का रुख कर रहे हैं। पिछले 20 दिनों में गृहमंत्री शाह का ये तीसरा दौरा है।
12 अगस्त को सतना आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
शाह के बाद अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी MP में रहेंगे। पीएम यहा 12 अगस्त को संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सतना आएंगे। गृहमंत्री शाह की नजर मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों पर है। राज्य के इस हिस्से में सबसे ज्यादा विधानसभा की सीटें हैं। पिछली विधानसभा चुनाव (2018) में BJP को मालवा-निमाड़ से संतोषजनक परिणाम नहीं मिला था। 66 सीटों में से 29 सीटें ही BJP जीत पाई थी।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 30 July 2023 at 16:43 IST