Indian Cricketers Wedding in 2023

Updated December 22nd, 2023 at 18:40 IST

Year Ender 2023: टीम इंडिया के लिए 'शादी वाला साल'; शेरवानी पहनकर ये क्रिकेटर्स हुए 'क्‍लीन बोल्‍ड'

Year Ender 2023: साल 2023 में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गए। केएल राहुल से लेकर मुकेश कुमार तक ये खिलाड़ी प्यार में क्लीन बोल्ड हुए।

Reported by: Shubhamvada Pandey

1/8: भारतीय टीम के बल्‍लेबाज व विकेटकीपर केएल राहुल ने 2023 की शुरुआत में ही अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी से शादी कर ली। केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी को सात फेरे लिए। / Image: instagram

2/8: भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से 27 जनवरी, 2023 को शादी की थी। दोनों ने वड़ौदरा में शादी की थी। इस जोड़े को भी फैंस ने खूब सारा प्‍यार दिया।/ Image: Instagram

3/8: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2023 में अपनी वाइफ नताशा के साथ 14 फरवरी को वैलेंटाइन के दिन री मैरिज की यानी फिर से शादी की। / Image: Instagram

4/8: क्रिकेट जगत में अगली शादी भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की हुई। ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून, 2023 को उत्कर्षा पवार से शादी की थी। / Image: instagram

5/8: भारतीय ऑलराउंडर और सीएसके के स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर से शादी की। क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने 27 फरवरी को मुंबई में मराठी रीति-रिवाज से शादी की। / Image: Instagram

6/8: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की शादी 8 जून, 2023 को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी मंगेतर रचना से शादी की।/ Image: Instagram

7/8: अंत में बारी आती है भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार की जिन्होंने हाल ही में 28 नवंबर, 2023 को यूपी के गोरखपुर की दिव्या सिंह के साथ शादी की। दोनों की शादी गोरखपुर के रिसॉर्ट में संपन्न हुई। / Image: Instagram

8/8: भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने 23 नवंबर को स्वात‍ि अस्थाना संग शादी रचाई। दोनों ने उदयपुर के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में सात फेरे लिए।/ Image: Instagram

Published December 22nd, 2023 at 18:40 IST

Whatsapp logo