Indian Cricketers Wedding in 2023

Year Ender 2023: टीम इंडिया के लिए 'शादी वाला साल'; शेरवानी पहनकर ये क्रिकेटर्स हुए 'क्‍लीन बोल्‍ड'

Year Ender 2023: साल 2023 में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गए। केएल राहुल से लेकर मुकेश कुमार तक ये खिलाड़ी प्यार में क्लीन बोल्ड हुए।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
भारतीय टीम के बल्‍लेबाज व विकेटकीपर केएल राहुल ने 2023 की शुरुआत में ही अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी से शादी कर ली। केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी को सात फेरे लिए। Image: instagram
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से 27 जनवरी, 2023 को शादी की थी। दोनों ने वड़ौदरा में शादी की थी। इस जोड़े को भी फैंस ने खूब सारा प्‍यार दिया। Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2023 में अपनी वाइफ नताशा के साथ 14 फरवरी को वैलेंटाइन के दिन री मैरिज की यानी फिर से शादी की। Image: Instagram
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
क्रिकेट जगत में अगली शादी भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की हुई। ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून, 2023 को उत्कर्षा पवार से शादी की थी। Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
भारतीय ऑलराउंडर और सीएसके के स्टार खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर से शादी की। क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने 27 फरवरी को मुंबई में मराठी रीति-रिवाज से शादी की। Image: Instagram
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की शादी 8 जून, 2023 को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी मंगेतर रचना से शादी की। Image: Instagram
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
अंत में बारी आती है भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार की जिन्होंने हाल ही में 28 नवंबर, 2023 को यूपी के गोरखपुर की दिव्या सिंह के साथ शादी की। दोनों की शादी गोरखपुर के रिसॉर्ट में संपन्न हुई। Image: Instagram
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने 23 नवंबर को स्वात‍ि अस्थाना संग शादी रचाई। दोनों ने उदयपुर के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में सात फेरे लिए। Image: Instagram
Published By :
Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड