
अपडेटेड 27 June 2025 at 13:11 IST
वो इमोशनल लम्हा था... T20 वर्ल्ड कप जीत हार्दिक पांड्या को क्यों चूमा? 363 दिन बाद रोहित ने बताई वजह
Rohit Sharma Interview: आज से 363 दिन पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा था। बारबाडोस में चैंपियन बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के हीरो हार्दिक पांड्या को गले से लगाया और उन्हें चूम लिया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

कौन भूल सकता है टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का वो लम्हा, जब हार्दिक पांड्या ने आखिरी गेंद डाली और कप्तान रोहित शर्मा खुशी से मैदान पर गिर पड़े।

बारबाडोस में टीम इंडिया ने इतिहास रचा और 11 साल बाद भारत ने आईसीसी खिताब अपने नाम किया। फाइनल जीतने के बाद एक क्लिप वायरल हुआ था जिसमें रोहित शर्मा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक को चूमते दिखे थे।
Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स/जियो सिनेमा के स्पेशल शो "चैंपियंस वाली फीलिंग फिर से" पर रोहित शर्मा ने उस लम्हे को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

रोहित ने कहा- वो बेहद इमोशनल मोमेंट था। हार्दिक मेरा हीरो था, उसने मेरे और टीम के लिए वो काम किया, नहीं तो हमारे हाथ में ट्रॉफी नहीं होती।
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के हीरो साबित हुए थे। उन्होंने पहले खतरनाक अंदाज में खेल रहे क्लासेन को आउट किया और फिर निर्णायक आखिरी ओवर डाला।

साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रनों की दरकार थी। रोहित ने गेंद हार्दिक को थमाई और पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चमत्कारी कैच लेकर मिलर को आउट किया। भारत ने 7 रन से मैच जीत लिया।
Image: ANI PhotoPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 13:11 IST