
Aditi Hundia: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड? रह चुकी हैं मिस इंडिया फाइनलिस्ट, नेट वर्थ के मामले में क्रिकेटर से कितना पीछे
Ishan Kishan GF Aditi Hundia: टीम इंडिया के क्रिकेटर ईशान किशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। वो अदिति हुंडिया नाम की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
ईशान किशन के दादा ने हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया और बताया कि परिवार को उनकी शादी से कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद से क्रिकेटर की GF अदिति हुंडिया सुर्खियों में आ गई हैं।
Image: @ishankishan23/instagram
29 साल की अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं। वो 2017 में फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। फिर उन्होंने मिस डीवा 2018 का ताज अपने सिर पहना।
Image: @aditihundia/instagramAdvertisement
अदिति हुंडिया ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनका अपना 'लेबल अदिति हुंडिया' नाम का एक फैशन ब्रांड भी है। उनके पिता जयपुर के एक जाने-माने कारोबारी हैं जबकि उनकी मां सोशल वर्कर हैं।
Image: @aditihundia/instagram
अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और उनके 270,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 2019 में IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के डेटिंग रूमर्स आग की तरह वायरल होने लगे थे।
Image: @aditihundia/instagramAdvertisement
अदिति हुंडिया को अक्सर अपने बॉयफ्रेंड ईशान किशन को मैच के दौरान चीयर करते देखा जाता रहा है। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पोस्ट भी उनके रिलेशनशिप की गवाही देते हैं।
Image: @aditihundia/instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति की नेट वर्थ करीब 16–25 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई मॉडलिंग, फैशन ब्रांड और एड्स के जरिए होती है। दूसरी ओर, ईशान किशन की नेट वर्थ कथित तौर पर 63 करोड़ रुपये है।
Image: @ishankishan23/instagram