
अपडेटेड 31 December 2025 at 21:38 IST
पत्नी अनुष्का शर्मा संग ऐसे न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे विराट कोहली, क्रिकेटर को अलग अंदाज में देख फैंस हुए खुश
Virat Kohli-Anushka Sharma: दुनियाभर के कई देशों ने 2025 को टाटा कह दिया है और खुली बाहों से 2026 का स्वागत कर लिया है। विराट कोहली ने भी नए साल से पहले अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

भारत में रात 12 बजे नया साल शुरू हो जाएगा। दुनियाभर में लोग न्यू ईयर को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट कोहली ने भी नए साल पर एक बेहद प्यारा पोस्ट डाला है।
Image: instagram
विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक क्यूट पोस्ट शेयर किया है।
Image: instagramAdvertisement

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों के चेहरे पर फेस पेंटिंग बनी हुई है। जहां कोहली के चेहरे पर स्पाइडरमैन बना है, वही एक्ट्रेस के फेस पर एक बटरफ्लाई सी दिख रही है।
Image: instagram
इसे शेयर करते हुए किंग कोहली कैप्शन में लिखते हैं- “अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं”। फैंस क्रिकेटर को एकदम अलग अंदाज में देख उत्साहित हो गए हैं।
Image: instagramAdvertisement

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देश के सबसे पावर कपल्स में गिने जाते हैं। कपल अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से छुपाकर रखने में ही यकीन करता है। ऐसे में उनकी एक फोटो भी मिनटों में वायरल हो जाती है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 December 2025 at 21:38 IST