
अपडेटेड 18 October 2025 at 12:21 IST
कोहली बनाएंगे सबसे 'विराट' रिकॉर्ड, छीनेंगे सचिन के सिर का ताज! 148 सालों में पहली बार होगा ये करिश्मा
Virat Kohli Records: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लंबे समय बाद मैदान पर उतरने को बेताब हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वो ऐसा करिश्मा कर सकते हैं जो 148 सालों के क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा। लंबे समय बाद विराट कोहली मैदान पर उतरने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस का जोश हाई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोहली एक ऐसा 'विराट' कारनामा कर सकते हैं, जो क्रिकेट के 148 सालों के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।
Image: ICCAdvertisement

विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल में 51 शतक हैं। 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने सचिन के 50वें ODI शतक के महारिकॉर्ड की बराबरी की थी।
Image: ICC
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के नाम फिलहाल किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। कोहली ने ODI में 51 सेंचुरी ठोकी है, वहीं सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़ा है।
Image: ANIAdvertisement

अब विराट कोहली के पास क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक जड़ने का सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अगर उन्होंने 100 का आंकड़ा पार किया तो वो इतिहास रच देंगे।

वनडे क्रिकेट में एक और शतक जड़ते ही विराट कोहली 148 सालों के क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिनके नाम एक फॉर्मेट में 52 शतक होंगे।
Image: AP
विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 302 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 57.88 की शानदार औसत से 14181 रन बनाए हैं। जिसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल है।
Image: ANIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 12:21 IST