Virat Kohli- Anushka Sharma

RCB के IPL ट्रॉफी जीतते ही फिर प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलकर पहुंचे आश्रम, वृंदावन से सामने आई PHOTOS

Virat Kohli-Anushka Sharma at Vrindavan: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे हैं। उन्होंने राधा केलि कुंज में संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी में गहरी आस्था है। यही वजह है कि दोनों अक्सर उनसे मुलाकात करने, सत्संग सुनने और आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचते हैं।
 

Image: Instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले ही लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। ट्रॉफी जीतने के बाद विराट और अनुष्का फिर से प्रेमानंद महाराज जी की शरण में पहुंचे हैं।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मंगलवार (2 जून) को दोनों ने ब्रज के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम राधा केलि कुंज में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि वे करीब यहां दो घंटे तक रहे। 

Image: Instagram
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस दौरान कपल की सादगी ने फिर लोगों का दिल जीत लिया। अनुष्का जहां सिंपल पिंक सूट में नजर आई तो विराट भी टी-शर्ट और पैंट में दिखे। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दोनों के माथे पर तिलक लगा था और उन्होंने गले में तुलसी की माला भी पहनी थी। विराट-अनुष्का नंगे पैर चलकर आश्रम पहुंचे।

 


 

Image: Instagram
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विराट और अनुष्का की वृंदावन से ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। जिस तरह दोनों अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं, उसकी लोग काफी तारीफें कर रहे हैं। 
 

Image: Instagram
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे पहले भी अप्रैल महीने में IPL 2026 के बीच ही विराट और अनुष्का ने वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के श्री राधा हित केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया था। 
 

Image: Instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच IPL 2026 का फाइनल खेला गया। इसमें RCB ने 5 रनों से शानदार जीत दर्ज की। 
 

Image: Instagram
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विराट ने मैच में 75 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले 17 सालों का इंतजार खत्म करते हुए 2025 में भी RCB अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। 
 

Image: Instagram
Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड