
IPL 2026 के बीच पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज का सुना सत्संग; PHOTOS
Virat Kohli- Anushka Sharma at Vrindavan: आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग फिर वृंदावन पहुंचे हैं। दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को लेकर बिजी चल रहे हैं। व्यस्त शेड्यूल से ब्रेक मिलते ही क्रिकेटर पत्नी अनुष्का शर्मा संग फिर वृंदावन पहुंच गए हैं।
विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज के श्री राधा हित केली कुंज आश्रम में दर्शन किए। उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।
Advertisement
आश्रम से विरुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों वहां शांति से बैठकर प्रेमानंद जी का सत्संग सुनते नजर आ रहे हैं। दोनों आम श्रद्धालुओं की तरह प्रवचन में शामिल होते नजर आए।
विराट और अनुष्का ने सादगी से फिर लोगों का दिल जीत लिया। दो महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब कपल प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचा। 17 फरवरी को भी दोनों ने उनका आशीर्वाद लिया था।
Advertisement
वृंदावन पहुंचने से पहले दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जहां उन्होंने कपल गोल्स सेट किए। विराट को अनुष्का का बैग पकड़ते हुए और उनकी केयर करते देखा गया।
विराट कोहली इन दिनों मॉडल LizLaz की फोटो लाइक करने पर हुए विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
बात IPL की करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टूर्नामेंट में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में टीम को जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा।
टीम प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे नंबर पर है। RCB का अगला मैच 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होगा।
Image: X