Vaibhav suryavanshi with beard and moustache photo viral after his fake 10th marksheet know the truth

पहले 10वीं की मार्कशीट पर सवाल, अब दाढ़ी-मूंछ पर बवाल! वैभव सूर्यवंशी की एक और तस्वीर वायरल, जानें सच

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ना सिर्फ आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं बल्कि सबसे युवा शतकवीर भी हैं। एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उन्हें बदनाम कर अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जिस उम्र में बच्चे ये सोचते हैं कि आगे चलकर वो क्या बनेंगे, उस उम्र में वैभव क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना चुके हैं। 
 

Image: IPL
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ना सिर्फ आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं बल्कि सबसे युवा शतकवीर भी हैं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ तूफानी सेंचुरी जड़ी थी। 
 

Image: BCCI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उन्हें बदनाम कर अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं। 
 

Image: ANI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक मार्कशीट वायरल हुई थी और दावा किया गया था कि वैभव सूर्यवंशी 10 वीं की परीक्षा में फेल हो गए। हालांकि, ये दावा बिल्कुल गलत साबित हुआ। 
 

Image: BCCI/IPL
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब वैभव सूर्यवंशी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो ढाढ़ी-मूंछ में दिख रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
 

Image: X
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तस्वीर में जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी की ढाढ़ी-मूंछ दिख रही है उसको देखकर कहीं से ये नहीं लग रहा है कि वो 14 साल के हैं। वायरल तस्वीर में वैभव राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिख रहे हैं। 
 

Image: BCCI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी की ढाढ़ी-मूंछ वाली तस्वीर बिल्कुल गलत है और इसे AI की मदद से बनाया गया है। जिस X अकाउंट से ये शेयर किया गया है वो अकाउंट भी पैरोडी अकाउंट है। 

Image: iplt20.com
Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड