
अपडेटेड 4 July 2024 at 20:03 IST
बस कुछ पलों का इंतजार, मुंबई एयरपोर्ट से मरीन ड्राइव तक... तस्वीरों में देखें टीम इंडिया का सफर
4 जुलाई भारतीय फैंस का इंतजार खत्म हुआ। 29 जून की रात जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता तो लगा बस जल्द ही खिलाड़ी अपने देश आए और उनको भव्य स्वागत दिया जाए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

लेकिन बारबाडोस के मौसम को भारतीय फैंस की ये तमन्ना कुछ रास नहीं आई। एक दिन का इंतजार 4 दिन में बदल गया। पूरे चार दिन बाद टीम इंडिया गुरुवार, 4 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। Image: PTI

दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को ग्रैंड वेलकम दिया गया। किसी ने हार-मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया तो किसी ने ढोल-नगाड़े की धुन पर रोहित ब्रिगेड को नाचने पर मजबूर कर दिया। Image: Republic
Advertisement

PM Modi से मुलाकात के बाद टीम इंडिया विक्ट्री परेड के लिए मुंबई रवाना हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का कुछ अलग ही अंदाज में स्वागत हुआ। Image: X

टीम इंडिया का प्लेन जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचा, उनके प्लेन को वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया। खिलाड़ी प्लेन के अंदर थे, इस दौरान पानी की बौछारें की गईं। Image: X/@VineetaDwivedi
Advertisement

टीम इंडिया मुंबई एयरपोर्ट के बाहर निकली और इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों में ट्रॉफी दिखी। Image: X

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर अपने सामान के साथ दिखे। मरीन ड्राइव पर कुछ देर बाद विक्ट्री परेड शुरू होने वाली है जहां फैंस का हुजूम देखने को मिल रहा है। Image: X

मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारी संख्या में प्रशंसक भारतीय टीम का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान प्रशंसकों में गजब का उत्साह दिख रहा है और लोग टीम के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। Image: X/ ICC

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक वानखेड़े स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में मौजूद हैं और खुशी से झूम रहे हैं। ये फैंस भारतीय टीम के सदस्यों का इंतजार कर रहे हैं। Image: ICC
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 19:57 IST