
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने किया रिश्ते का ऐलान, गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सगाई, खूबसूरत तस्वीर VIRAL
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर सगाई का ऐलान किया है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई का ऐलान कर दिया है। तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी।
कपल ने अपनी सगाई की ऑफिशियल पोस्ट में एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा, जिससे फैंस का दिल जीत लिया। लिखा - जीवन भर एक साथ रहने के लिए। 11.11.2026 (हाय मंगेतर)"।
Advertisement
यह खास तारीख 11.11.2026 हमेशा के लिए उनके रिश्ते का अटूट प्रतीक बन गई है। दोनों के इस मैसेज में एक-दूसरे के प्रति बेहद गहरा प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहा है।
Image: Instagram
अर्शदीप और समरीन का यह रिश्ता अचानक सामने नहीं आया है। इस साल जुलाई में ही बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने समरीन के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।
Advertisement
उस समय पोस्ट का कैप्शन केवल दो शब्द था 'माई पर्सन'। इस छोटी सी लाइन ने ही फैंस को साफ कर दिया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए कितने खास हैं। इसके कुछ ही महीनों बाद अब दोनों ने सगाई कर ली है।
अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक सफल मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में काम किया है।