
अपडेटेड 13 June 2025 at 18:16 IST
बड़ा झटका! टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक इंग्लैंड से भारत क्यों लौटे हेड कोच गौतम गंभीर? ये है बड़ी वजह
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी की वजह से अचानक इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए टेंशन वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं।

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अश्विन के रिटायरमेंट के बाद ये टीम इंडिया का पहला बड़ा इम्तेहान होगा।
Advertisement

ऐसे में अचानक हेड कोच गौतम गंभीर की वापसी से फैंस को टेंशन हो रही है। दरअसल, गंभीर फैमिली इमरजेंसी की वजह से भारत लौटे हैं।

गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को कथित तौर पर 11 जून को दिल का दौरा पड़ा था, और इसलिए भारतीय कोच को दौरे को बीच में ही छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर अब 17 जून को इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से 24 जून के बीच लीड्स के हेडिंगले में खेला जाएगा।
Image: ANIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 18:16 IST