
अपडेटेड 31 December 2025 at 20:53 IST
पलाश से शादी टूटने पर स्मृति मंधाना को भगवद गीता से मिली ताकत? रील में दिखाई 2025 की खट्टी-मीठी यादें
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के लिए 2025 कई मायनों में यादगार साल रहा। इस एक साल में उनके साथ क्या कुछ नहीं घटा। जहां एक तरह महिला क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, वही दूसरी तरफ स्मृति मंधाना की शादी टूट गई।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

स्मृति मंधाना ने साल 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को इस साल का रीकैप दिखाते हुए एक रील शेयर की है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में उन्होंने इस साल की खट्टी-मीठी यादें साझा की हैं।
Image: instagram
जिम में वर्कआउट करने से लेकर मैदान पर बल्ला घुमाने तक, स्मृति मंधाना ने इस रील में अपनी कई अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
Image: instagramAdvertisement

उनके इस साल का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा है ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना और स्मृति मंधाना ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत के सेलिब्रेशन की झलक भी फैंस को दिखाई है।
Image: instagram
हालांकि, स्मृति मंधाना इस साल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। उनकी पलाश मुच्छल से शादी टूट चुकी है। दोनों करीब पांच सालों से रिलेशनशिप में थे।
Image: instagramAdvertisement

ऐसे में इस रीकैप रील में भले ही मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ शेयर ना किया हो लेकिन उन्होंने बीच में एक स्क्रीनशॉट जरूर डाला है जिसमें भगवद गीता का एक ज्ञान दिख रहा है।
Image: instagram
इस फोटो में गीता के एक श्लोक का अर्थ शेयर किया गया था जिसमें लिखा था- 'जब आपके साथ काफी कुछ अच्छा होने वाला होता है तो सब कुछ बिखर जाता है। तो इंतजार करें।'
Image: instagram
इस फोटो को देखकर पता चल रहा है कि कैसे इस मुश्किल घड़ी में स्मृति मंधाना ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से खुद को संभाला और मूव ऑन किया।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 December 2025 at 20:53 IST