
अपडेटेड 20 September 2025 at 22:12 IST
Fastest ODI Hundreds: 'क्वीन' ने 'किंग' को पछाड़ा, देखें भारत के 5 सबसे तेज शतकवीर
Fastest ODI Hundreds For India: भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों पर शतक जड़कर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मृति अब भारत की तरफ से ODI में सबसे तेज शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने दिल्ली के लाडले विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्मृति मंधाना अब वनडे इंटरनेशनल में भारत की सबसे तेज शतकवीर बन गई हैं। उन्होंने 50 गेंदों पर ये कारनामा किया। 2013 में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 52 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी।
Advertisement

आइए देखते हैं कि भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी (महिला और पुरुष) कौन हैं।

इस लिस्ट में स्मृति मंधाना सबसे शिखर पर पहुंच गईं हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर महारिकॉर्ड अपने नाम किया। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।
Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 60 गेंदों पर शतक जड़ा था।

चौथे नंबर पर एक बार फिर विराट कोहली हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में नागपुर के मैदान पर कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां उड़ाते हुए 61 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी।

पांचवें स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिन्होंने 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ौदा में 62 गेंदों पर शतक जड़ा था और उनका ये रिकॉर्ड 21 सालों तक कायम रहा।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 September 2025 at 22:12 IST