
अपडेटेड 10 July 2025 at 11:18 IST
ये गिल मांगे मोर... लॉर्ड्स में इतिहास बदलने उतरेंगे शुभमन, निशाने पर होगा ये 3 महारिकॉर्ड
Shubman Gill Records: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में भी भारतीय फैंस की नजर शुभमन गिल पर रहेगी। 'क्रिकेट के मक्का' पर गिल ना सिर्फ अपना पहला शतक बल्कि 3 महारिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से उतरेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। अब तक हुए दो मैचों में भारतीय कप्तान ने 146.25 की शानदार औसत से 585 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में भी भारतीय फैंस की नजर शुभमन गिल पर रहेगी। 'क्रिकेट के मक्का' पर गिल ना सिर्फ अपना पहला शतक बल्कि 3 महारिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से उतरेंगे।
Advertisement

शुभमन गिल के पास एक टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का सुनहरा मौका है। फिलहाल ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है।

लॉर्ड्स टेस्ट में अगर शुभमन गिल 190 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो सुनील गावस्कर से आगे निकल जाएंगे, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की 8 पारियों में 774 रन बनाए थे।
Advertisement

अगर शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 148 रन और बना लेते हैं तो वो किसी भारतीय कप्तान द्वारा किसी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

इस सीरीज में 18 रन बनाते ही शुभमन गिल इंग्लैंड में भारत की तरफ से एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है जिन्होंने 2011 में 602 रन बनाए थे।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 10 July 2025 at 11:18 IST