
अपडेटेड 6 December 2025 at 08:43 IST
Shikhar Dhawan ने धूमधाम से मनाया अपना 40वां बर्थडे, गर्लफ्रेंड सोफी ने प्यार से खिलाया केक, फैंस बोले- नजर ना लगे
Shikhar Dhawan Birthday Celebration: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 5 दिसंबर 2025 को अपना 40वां बर्थडे मनाया। सोशल मीडिया के जरिए फैंस और फॉलोअर्स ने पूर्व क्रिकेटर को बधाई दी।
Image: @shikhardofficial/instagram
अब शिखर धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई है। उन्होंने अपने इस खास दिन को अपनी पार्टनर सोफी शाइन के साथ बिताया।
Image: @shikhardofficial/instagramAdvertisement

शिखर धवन इस पोस्ट में अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन उन्हें बड़े ही प्यार से केक खिलाती दिख रही हैं।
Image: @shikhardofficial/instagram
इसे शेयर करते हुए ‘टीम इंडिया के गब्बर’ कहे जाने वाले शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा- ‘नया साल, वही जज्बा… बस और प्यार, और मेहनत जोड़ते जाएंगे। दिल से शुक्रिया सब का’।
Image: @shikhardofficial/instagramAdvertisement

फैंस शिखर धवन के पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा- ‘इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे’। दूसरे ने कमेंट किया- ‘गब्बर पाजी, भगवान आपको हमेशा खुश रखे’। लोग धवन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
Image: @shikhardofficial/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 08:43 IST