
वेस्टइंडीज का सबसे महान ODI बल्लेबाज बनेगा ये खिलाड़ी! विव रिचर्ड्स और ब्रायन लारा से भी भयंकर आंकड़े
Shai Hope ODI Stats: एकदिवसीय क्रिकेट में शाई होप के आंकड़े देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान क्रिकेट में वो सबसे कम आंके जाने वाले यानी की Most Underrated खिलाड़ी हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
एक समय पर विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम का राज हुआ करता था। दुनियाभर के देश कैरिबियाई टीम के खिलाफ खेलने से कांपते थे, लेकिन अब समय बदल गया है और दो बार की वर्ल्ड चैंपियन संघर्ष कर रही है।
हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से शृंखला अपने नाम की। तीसरे ODI में कप्तान शाई होप ने शानदार शतक जड़कर दुनियाभर के फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
Advertisement
एकदिवसीय क्रिकेट में शाई होप के आंकड़े देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान क्रिकेट में वो सबसे कम आंके जाने वाले यानी की Most Underrated खिलाड़ी हैं।
शाई होप ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक कुल 137 पारियां खेली है। इसमें उन्होंने 50.24 की औसत, 29 अर्धशतक और 18 शतक की मदद से 5879 रन बनाए हैं।
Image: XAdvertisement
शाई होप वेस्टइंडीज की तरफ से ODI में तीसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 18 सेंचुरी है। एक और शतक जड़ते ही वो पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी कर लेंगे।
Image: X
वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। 'यूनिवर्स बॉस' ने इस फॉर्मेट में 25 शतक लगाए हैं। पूर्व महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने ODI में 11 शतक जड़े थे।
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि शाई होप ने ये 18 शतक सिर्फ 137 पारियों में जड़ी है, जबकि लारा ने 285 इनिंग में 19 सेंचुरी लगाया था और रिचर्ड्स ने 167 पारियों में 11 शतक ठोके थे।
Image: X