
अपडेटेड 21 April 2025 at 19:54 IST
बड़े मियां-बड़े मियां, छोटे मियां सुबहानल्लाह... 24 घंटे के अंदर इन खान ब्रदर्स के घर आई दो-दो खुशखबरी
आईपीएल 2025 के दौरान ही जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की तो खान ब्रदर्स के घर में एक साथ दो खुशखबरी आ गई।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

खान ब्रदर्स यानी सरफराज खान और मुशीर खान। इन दोनों भाईयों के खेल को देखकर सभी भारतीय फैंस के मन से बस एक ही बात निकलती है बड़े मिया-बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह... Image: Instagram

अब बात करते हैं कि 24 घंटे के अंदर ही इन दोनों भाईयों के साथ ऐसा क्या हो गया कि दोनों को एक साथ बड़ी सौगात मिल गई। Image: Instagram
Advertisement

पहली खुशखबरी आई छोटे मियां के पास यानी मुशीर खान के पास। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले के बाद से विराट कोहली ने मुशीर को अपना बल्ला गिफ्ट किया। Image: Instagram

मुशीर ने इस पल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। मुशीर खान को पंजाब किंग्स ने 30 लाख में खरीदा था। Image: Instagram
Advertisement

अब बात करते हैं बड़े मियां की। आज बीसीसीआई ने पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। जिसमें सरफराज खान का नाम भी शामिल है। Image: Instagram

सरफराज खान को BCCI ने सी कैटेगरी में रखा है जिसमें खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रूपए मिलेंगे। ये पहला मौका है जब सरफराज को सेंट्रल कॉन्टैक्ट में जगह मिली है। Image: Instagram

इस तरह 24 घंटे के अंदर ही दोनों भाईयों को बड़ी खुशखबरी मिली। जिससे इन खान ब्रदर्स का दिन बन गया। Image: Instagram
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 April 2025 at 19:27 IST