
अपडेटेड 14 August 2025 at 20:56 IST
सारा ने दी बड़ी खुशखबरी, पहली बार घर पहुंची भाई की होने वाली दुल्हनिया! सचिन ने दरवाजे पर फोड़ा नारियल
Arjun Tendulkar Engagement: सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता सचिन तेंदुलकर नारियल फोड़कर पूजा करते दिख रहे हैं। इस स्पेशल दिन पर अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक भी मौजूद थीं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पूर्व भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार पिछले 24 घंटे से सुर्खियों में हैं। मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन की सगाई हो गई है। बड़े घराने की बेटी तेंदुलकर परिवार की बहू बनने वाली हैं।

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई मुंबई के नामी बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ हुई है। दिलचस्प बात ये है कि इस बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी।
Advertisement

हालांकि, अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर अर्जुन की होने वाली दुल्हनिया सानिया की है, जो सचिन की बेटी सारा के साथ नजर आ रही हैं।

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन की बेटी ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सारा जिंदगी की नई पारी शुरुआत करने जा रही हैं।
Advertisement

सारा तेंदुलकर की पिलेट्स अकेडमी की ओपनिंग हो गई है। उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी खुशी को जाहिर किया। इस मौके पर पिता सचिन और मां अंजलि भी मौजूद थीं।

सारा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर दरवाजे पर नारियल फोड़ रहे हैं और पूरा परिवार पूजा करते दिख रहा है।

सारा की जिंदगी में आई इस खुशी के मौके पर उनकी होने वाली भाभी सानिया चंडोक भी मौजूद रहीं और उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
Image: instagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 20:56 IST