
अपडेटेड 5 October 2025 at 08:34 IST
अभिषेक नहीं ये खिलाड़ी तोड़ेगा रोहित शर्मा का ODI में 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड? भारत के पूर्व कोच का बड़ा दावा
Who can Break Rohit Sharma Record Of Highest Runs in ODI: भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी शुभमन गिल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गिल ODI में रोहित के 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने का रिकॉर्ड है। हिटमैन ने 2014 में श्रीलंका की लंका लगाते हुए 264 रनों की अद्भुत पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी ODI सीरीज से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। रोहित को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी दी गई है।
Advertisement

इस बीच भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी शुभमन गिल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गिल ODI में रोहित के 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखते हैं।

संजय बांगर ने दूरदर्शन के क्रिकेट शो पर कहा- शुभमन गिल ने भी वनडे में दोहरा शतक जड़ा है। तो उन्होंने भी इसका स्वाद चखा है। अगर गिल 45-46 ओवर खेल जाएं तो वो ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Advertisement

वहीं, संजय बांगर ने युवा सनसनी अभिषेक शर्मा पर भी बड़ी भविष्यवाणी की। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में युवराज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Image: AP
युवराज सिंह ने 2007 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 गेंद पर फिफ्टी जड़ा था। बांगर ने कहा कि युवी के शिष्य उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं क्योंकि वो भी उनकी तरह छक्के उड़ाते हैं।
Image: InstagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 5 October 2025 at 08:34 IST