
अब क्या करने वाली हैं लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी? अनाया ने VIDEO शेयर कर दी गुड न्यूज! मची खलबली
Anaya Bangar: संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते दिख रही हैं। लड़का से लड़की बनीं अनाया ने फैंस को खुशखबरी भी दी है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले साल उन्होंने हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन कराया था और आर्यन से अनाया बनी थीं।
संजय बांगर की तरह लड़का से लड़की बनीं अनाया भी क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहती हैं। हालांकि, हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के कारण उनके इस सपने को बड़ा झटका लगा है।
Advertisement
आईसीसी के नियम के अनुसार अभी तक ट्रांसजेंडर महिला को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। अनाया ने कई इंटरव्यू में इस नियम में बदलाव या सोच विचार करने की बात कही है।
अनाया बांगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''आप लोगों को बता दूं कि बहुत जल्द कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।''
Advertisement
इस वीडियो में संजय बांगर की बेटी बल्लेबाजी करते दिख रही हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए अनाया शानदार शॉट्स और डिफेंस कर रही हैं।
अनाया के इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो क्रिकेट करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज देने वाली हैं। फैंस उनके अगले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।