
अपडेटेड 17 June 2025 at 13:18 IST
लड़का से लड़की बनीं संजय बांगर की बेटी ने पहली बार खोले शरीर के सारे राज, कितना हुआ बदलाव? BCCI से लगाई ये गुहार
Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर बीसीसीआई और आईसीसी से गुहार लगाई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगर की बेटी ने बड़ा कदम उठाया है। लड़का से लड़की बनने के बाद पहली बार अनाया ने अपने शरीर के सारे राज खोल दिए हैं।

अनाया बांगर ने बीसीसीआई और आईसीसी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद शरीर में आए बदलाव की पूरी मेडिकल रिपोर्ट को शेयर किया है।
Advertisement

महिला क्रिकेट खेलने के लिए संघर्ष कर रहीं अनाया ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेडिकल रिपोर्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि हार्मोन ट्रांसफॉर्मेशन के बाद यूके में उन्हें कई तरह के टेस्ट से गुजरना पड़ा।

अनाया बांगर की रिपोर्ट के मुताबिक 20 जनवरी 2025 से लेकर 20 मार्च 2025 के बीच उनका टेस्ट हुआ। इसका मकसद ये था कि क्या अनाया क्रिकेट खेलने के लिए महिला खिलाड़ियों इतनी फिट हैं या नहीं।
Advertisement

इस टेस्ट रिपोर्ट में अनाया की ताकत से लेकर वजन, ऑक्सीजन लेवल, उनके शरीर में हेमोग्लोबिन लड़कियों की तरह है या नहीं? सबकी जानकारी मिली है।

संजय बांगर की बेटी ने बीसीसीआई और आईसीसी से इस टेस्ट रिपोर्ट को दिखाकर गुहार लगाई है। देखना दिलचस्प होगा कि उनकी मेहनत रंग लाती है या नहीं।
Image: instagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 17 June 2025 at 13:18 IST