
अपडेटेड 4 January 2025 at 13:22 IST
साल नया लेकिन प्यार पुराना… दुबई से सामने आईं Sania Mirza की ये तस्वीरें मचा रहीं धमाल, किसके साथ आईं नजर?
Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने अपने परिवारवालों के साथ नए साल का स्वागत किया। वह इस समय दुबई में हैं और सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने दिन की झलक दिखा रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होकर पोस्ट करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
Image: Instagram
सानिया मिर्जा कभी आइसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आती हैं तो कभी ड्राइविंग करती दिखती हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद वो सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
Image: instagramAdvertisement

इसके अलावा, सानिया मिर्जा ने अपने लाडले बेटे इजहान मलिक के साथ भी एक मस्ती भरी फोटो पोस्ट की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो में इजहान अपनी मां की गोद में बैठ दिखे।
Image: instagram
सानिया मिर्जा ने भले ही टेनिस से रिटायरमेंट ले ली हो लेकिन फिर भी उनके दिल से कोई इस खेल को निकाल नहीं पाएगा। ये उनका पहला प्यार है।
Image: InstagramAdvertisement

सानिया मिर्जा ने टेनिस कोर्ट से भी एक फोटो शेयर की है जो ये दिखाता है कि वो कैसे अभी भी इस गेम को खेलना पसंद करती हैं। बता दें कि सानिया हैदराबाद और दुबई में टेनिस एकेडमी चलाती हैं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 January 2025 at 13:22 IST