
अपडेटेड 13 August 2025 at 22:47 IST
सचिन के बेटे Arjun Tendulkar ने की सगाई, जानें कौन हैं सारा तेंदुलकर की होने वाली भाभी
Arjun Tendulkar Engagement: भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है। सगाई एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है। सगाई एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई मुंबई के जाने-माने व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई है।
Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर वर्तमान में 25 साल के हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलते हैं।

बात करें सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू और सारा की भाभी सानिया चंडोक की तो वो मुंबई के सबसे प्रमुख व्यापारिक परिवारों में से एक से आती हैं।
Advertisement

घई परिवार आतिथ्य और खाद्य उद्योग में मजबूत उपस्थिति रखता है, इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है।

आधिकारिक भारतीय सरकारी रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।
Image: IPLPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 August 2025 at 22:47 IST