
VIDEO: सारा तेंदुलकर ने संवारे भाभी के बाल, ये क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस बोले- नजर न लगे ननद-भाभी की जोड़ी को...
IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और मैदान के साथ-साथ स्टैंड्स से भी कई दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में भले ही खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाए हों, लेकिन सारी लाइमलाइट बटोर ले गईं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सचिन तेंदुलकर के बेटे और सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। भाई को चीयर करने के लिए सारा तेंदुलकर खास तौर पर स्टेडियम पहुंची थीं।
Image: Social Media
नके साथ अर्जुन की पत्नी और सारा की भाभी सानिया चंडोक भी मौजूद थीं। हालांकि इस मैच में अर्जुन प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन सारा और सानिया ने पूरे जोश के साथ लखनऊ की टीम का उत्साह बढ़ाया।
Image: Social Media
Advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अपनी भाभी सानिया के साथ स्टैंड्स में बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा बड़े प्यार से सानिया के बिखरे हुए बालों को संवारती दिख रही हैं।
ननद-भाभी के बीच की इस सादगी और प्यार ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में पॉजिटिव चीजें लिख रहे हैं।
Image: Social MediaAdvertisement
सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक के बीच बहुत ही गहरा रिश्ता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ हंसते-मजाक करते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आती हैं।