
अपडेटेड 24 July 2025 at 21:02 IST
सभी रिटेन खिलाडियों का लिस्ट जारी, काव्या मारन ने कप्तान को ही किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट
SA20 Retain Players List: SA20 में अभी तक कुल 3 सीजन हुए हैं और काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने शुरुआती दोनों खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने चौथे सीजन से पहले हैरान करने वाला फैसला किया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

IPL के बाद तेजी से दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय T20 लीग बन रही SA20 में बड़ा फेरबदल हुआ है। आगामी सीजन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाडियों की लिस्ट जारी कर दी है।

SA20 में अभी तक कुल 3 सीजन हुए हैं और काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने शुरुआती दोनों खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने चौथे सीजन से पहले हैरान करने वाला फैसला किया है।
Advertisement

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने जिन खिलाडियों को रिटेन किया है,उसमें एडेन मार्करम का नाम शामिल नहीं है। काव्या मारन ने टीम को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान मार्करम को रिटेन नहीं किया है।

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने SA20 2025 के लिए ट्रिस्टन स्टब्स, अल्लाह गजनफर, एडम मिल्ने, जॉनी बेयरस्टो, मार्को जानसन को रिटेन करने का फैसला किया है।
Advertisement

प्रत्येक टीम को उच्चतम 6 खिलाडियों को रिटेन करने की अनुमति मिली थी, जिसमें 3 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी और 3 विदेशी खिलाडियों का होना अनिवार्य था।

ऑक्शन के लिए अभी 84 खिलाडियों का स्लॉट खाली है और टीमों के पास कुल 63.9 करोड़ का पर्स बचा हुआ है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 21:02 IST