Rohit Sharma

रोहित शर्मा को देख भागी चली आई महिला फैन, सेल्फी लेते वक्त फोन हुआ बंद, हिटमैन का मजाकिया रिएक्शन हुआ वायरल, VIDEO

Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय IPL 2026 में बिजी हैं। वो इस बार भी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। टीम ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैन से मिलते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें देख एक महिला जबरा फैन खुशी के मारे चिल्लाने लगती है। वो हिटमैन को देखते ही उनकी तरफ दौड़ी चली आती है।

Image: instagram
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रोहित शर्मा होटल से निकल रहे थे और टीम बस की तरफ जा रहे थे जब ये सब हुआ। एक महिला फैन उनके पास भागती हुई आई और रोहित से गले लगने की कोशिश करने लगी। हालांकि, रोहित ने उनसे हाथ मिलाया।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वो महिला फैन रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेना चाहती थी और बार-बार बोलती रही- ‘आप बेस्ट हो’। हालांकि, वो सेल्फी नहीं ले पाई क्योंकि उसका फोन बंद हो गया था। ये सुनते ही रोहित अपनी बस की तरफ चले गए। 

Image: instagram
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वो बार-बार रोहित से फोटो खिंचवाने की रीक्वेस्ट करने लगी और बोलीं- ‘मेरा फोन बंद हो गया था’। ये सुनकर क्रिकेटर बोले- ‘तो अभी क्या करूं मैं’। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिला दूसरा फोन लेकर तुरंत रोहित के पास आई, जब क्रिकेटर ने कहा- जल्दी करो मैडम। वो महिला आखिरकार फोटो लेकर ही मानी। वो काफी खुश नजर आ रही थी, उसका उत्साह देखने लायक था।

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड