
अपडेटेड 4 May 2025 at 21:12 IST
गेल-रिंकू के क्लब में रियान पराग की एंट्री, IPL में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
Riyan Parag: रियान पराग ने इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर मोईन अली के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में भले ही राजस्थान रॉयल्स को एक रन से दर्दनाक हार झेलनी पड़ी, लेकिन कप्तान रियान पराग ने तूफानी बैटिंग कर इतिहास रच दिया। Image: iplt20.com

रियान पराग ने इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर मोईन अली के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। वो आईपीएल में ये स्पेशल कारनामा करने वाले 5वें बल्लेबाज बने।
Advertisement

आईपीएल में सबसे पहले एक ओवर में 5 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया था। 'यूनिवर्स बॉस' ने भारतीय स्पिनर राहुल शर्मा के ओवर में ये कारनामा किया था।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए राहुल तेवतिया ने 2020 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर हारी हुई बाजी पलट दी थी।
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी एक ओवर में 5 लगातार छक्के जड़े हैं। जडेजा ने 2021 में RCB के खिलाफ मैच में हर्षल पटेल के ओवर में ये कारनामा किया था।

इस लिस्ट में KKR के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है। रिंकू ने 2023 में ये कारनामा किया था। यश दयाल के ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने कोलकाता को हारी हुई बाजी जीता दी थी।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 May 2025 at 21:12 IST