
अपडेटेड 29 August 2025 at 13:34 IST
पहले तो दिनभर बातें होती थी लेकिन अब... सांसद बन बदल गईं रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां?
Rinku Singh-Priya Saroj: रिंकू सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिलचस्प खुलासा किया। KKR के स्टार क्रिकेटर ने बताया कि वो 2022 से प्रिया सरोज के साथ रिलेशनशिप में हैं। यानी प्रिया के सांसद बनने से पहले उन्हें डेट कर रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह बहुत जल्द घोड़ी चढ़ने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने समाजवादी पार्टी की महिला सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है और दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रिंकू फिलहाल UP T20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं और प्रिया भी उन्हें सपोर्ट करते दिखी हैं।
Advertisement

रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में दिलचस्प खुलासा किया। KKR के स्टार क्रिकेटर ने बताया कि वो 2022 से प्रिया सरोज के साथ रिलेशनशिप में हैं। यानी प्रिया के सांसद बनने से पहले उन्हें डेट कर रहे हैं।

जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि सांसद बनने के बाद क्या प्रिया सरोज में कुछ बदलाव हुआ तो इसपर स्टार क्रिकेटर ने कहा- ऐसा तो कुछ बड़ा बदलाव नहीं देखा, हां बातें अब कम होती है।
Image: instagramAdvertisement

रिंकू सिंह ने कहा- पहले हम दिन भर बातें करते थे, लेकिन अब कम होती है। इसके पीछे की वजह बताते हुए रिंकू ने कहा कि सांसद बनने के बाद प्रिया की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।

''अब उसको काम ज्यादा हो गया है। पार्लियामेंट अटेंड करना होता है, लोगों से मिलना और बातचीत करना होता है। यही वजह है कि अब बातें कम होती हैं।

बता दें कि रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया प्रिया सरोज ने भारत की सबसे कम उम्र की महिला सांसदों में से एक बनकर इतिहास रच दिया था। प्रिया ने मछलीशहर से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता।
Image: InstagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 29 August 2025 at 13:34 IST