
अपडेटेड 26 August 2025 at 14:21 IST
Rinku Singh या Shreyas Iyer? T20 में किसके आंकड़े बेहतर
Rinku Singh vs Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रिंकू सिंह को शामिल किया गया है, लेकिन श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। आइए जानते हैं कि T20 में किसका रिकॉर्ड बेहतर है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई टीम में श्रेयस अय्यर का नाम नहीं होने से फैंस हैरान हैं। कई क्रिकेट एक्स्पर्ट्स का भी मानना है कि इस स्क्वाड में अय्यर को होना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर ये बहस चल रही है कि टी20 टीम में कौन ऐसा खिलाड़ी है, जिसकी जगह श्रेयस अय्यर ले सकते हैं। फैंस की नजर में रिंकू सिंह अय्यर से बेहतर विकल्प हैं। आइए नजर डालते हैं दोनों के रिकॉर्ड्स पर।
Advertisement

रिंकू सिंह ने भारत के लिए अभी तक 33 T20I खेले हैं और 161.06 की स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है।

बात करें आईपीएल की तो रिंकू सिंह ने KKR के लिए 59 मुकाबले खेले हैं और 145.17 की स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाए हैं। आईपीएल 2023 में रिंकू ने अंतिम ओवर में 5 लगातार छक्के जड़कर सनसनी मचाई थी।
Advertisement

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अब तक 51 T20I खेले हैं और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में अय्यर के नाम 8 अर्धशतक है।

आईपीएल की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने 133 मैचों में 133.34 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3731 रन बनाए हैं। मेगा इवेंट में उन्होंने 27 अर्धशतक जड़ा है।

आईपीएल की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने 133 मैचों में 133.34 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3731 रन बनाए हैं। मेगा इवेंट में उन्होंने 27 अर्धशतक जड़ा है।

इस आंकड़े से ये तो साफ है कि निरंतरता के मामले में श्रेयस अय्यर आगे हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट में रिंकू सिंह का पलड़ा भारी है। वहीं, श्रेयस ज्यादातर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 14:21 IST